Womens T20 World Cup जीतकर मालामाल हुई कीवी टीम, ICC ने की पैसों की बारिश, भारत को मिले इतने करोड़

মার্চ 31, 2026

Spread the love
ICC Womens T20 World Cup Prize Money
ICC Womens T20 World Cup Prize Money

ICC Womens T20 World Cup Prize Money- ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 2009 और 2010 के फाइनल में हार झेलने के बाद कीवी टीम को इस जीत के बाद जरूर कुछ राहत मिली होगी। न्यूजीलैंड का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब है, वहीं वह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कुल चौथी टीम बनी है।

न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद आईसीसी ने उन पर पैसों की बारिश की है। कीवी टीम ने टूर्नामेंट जीतने के साथ 21 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। वहीं उप-विजेता रही साउथ अफ्रीका भी मालामाल हुई है। आईसीसी ने इस बार वुमेंस क्रिकेट की प्राइज मनी में इजाफा करते हुए उसे मेंस क्रिकेट के बराबर किया था। वहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों के लिए भी एक फिक्स्ड प्राइज मनी तय की थी।

बता दें, 2024 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने कुल 79.58 लाख डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया था, जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 66.89 करोड़ रुपए के आसपास है। ICC ने यह पहले ही तय कर दिया था कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को कुछ न कुछ मिलेगा। आईसीसी ने सभी टीमों के लिए टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए 1,12,500 डॉलर की प्राइज मनी रखी थी जो तकरीबन 94.56 लाख रुपए होती है।

इसके अलावा ग्रुप स्टेज में हर एक मैच जीतने पर हर टीम को 31,154 डॉलर यानी 26.18 लाख रुपए मिले। वहीं ग्रुप में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के लिए 2.70 लाख डॉलर तो वहीं पांचवे नंबर पर रही टीमों को 1.35 लाख डॉलर का ईनाम मिला।

इन सबको मिला कर देखें तो न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में कुल 21.14 करोड़ रुपए की कमाई की। खिताब जीतने पर उन्हें 19.42 करोड़ रुपए मिले, वहीं ग्रुप स्टेज में उन्होंने तीन मैच जीते (78.54 लाख), इसके अलावा टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए उन्हें 94.56 लाख मिले। वहीं उप-विजेता रही साउथ अफ्रीका की टीम की 11.56 करोड़ रुपए की कमाई हुई। भारत सेमीफाइनल में तो अपनी जगह नहीं बना पाई, मगर उनके खाते में 3.74 करोड़ रुपए आए।

ICC Womens T20 World Cup Prize Money

रैंकिंगटीमप्राइज मनी रुपए में (करोड़)
विजेतान्यूजीलैंड21.4
उप-विजेतासाउथ अफ्रीका11.56
सेमीफाइनलिस्टऑस्ट्रेलिया7.66
सेमीफाइनलिस्टवेस्टइंडीज7.4
ग्रुप स्टेज में तीसरा पायदानइंग्लैंड4
ग्रुप स्टेज में तीसरा पायदानभारत3.74
ग्रुप स्टेज में चौथा पायदानपाकिस्तान3.47
ग्रुप स्टेज में चौथा पायदानबांग्लादेश3.47
ग्रुप स्टेज में पांचवा पायदानश्रीलंका2.08
ग्रुप स्टेज में पांचवा पायदानस्कॉटलैंड2.08
MCW Sports Subscribe
Mega Casino World renews partnership with Atlético de Madrid for the next two seasons
Mega Casino World announces Anrich Nortje as the newest Brand Ambassador
Mega Casino World announces Anrich Nortje as the newest Brand Ambassador