बड़ी खबर! भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकाॅट करेगा पाकिस्तान

फरवरी 1, 2026

Spread the love
Pakistan (Image Credit- Twitter X)

7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का फैसला किया है, लेकिन उसने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले लीग मैच का बायकाॅट करने का फैसला भी किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल में ही इसको लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। तो वहीं, पाकिस्तान के इस फैसले को आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए गए फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों की वजह से भारत में अपने मैच खेलने से मना कर दिया, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्काॅटलैंड को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर लिया।

आईसीसी के इस फैसले पर पीसीबी ने असंतोष जताया था और 20 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट से हटने की धमकी भी दी थी। हालांकि, अब पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का फैसला किया है, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ अपना लीग मुकाबले का वह बायकाॅट करने वाली है।

पीसीबी की प्रतिक्रिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ लीग मुकाबले में हिस्सा ना लेने को लेकर पीसीबी ने एक्स पर कहा- “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”

हालांकि, अभी तक इस मामले पर आईसीसी की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीसीबी के इस फैसले को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश के साथ अपने राजनैतिक रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। पीसीबी ने भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करके विरोधा जताया है। पीसीबी ने इससे पहले कहा था कि वह सरकार से मंजूरी के बाद ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर कोई फैसला करेगी।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है