बड़ी खबर!! IPL 2025 में Hardik Pandya ही होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, रिपोर्ट्स में किया गया दावा

सितम्बर 3, 2024

Spread the love

बड़ी खबर!! IPL 2025 में Hardik Pandya ही होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, रिपोर्ट्स में किया गया दावा

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या ही थे मुंबई इंडियंस के कप्तान।

Hardik Pandya (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। उससे पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपनी टीम की रिटेंशन लिस्ट बनानी है, लेकिन अभी तक बीसीसीआई द्वारा इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि एक फ्रेंचाइजी अधिकतम कितने प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है। इन सब जद्दोजहद के बीच रोज आईपीएल से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आते रहती है।

इसी कड़ी में हाल ही में मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले सीजन हार्दिक पांड्या की जगह कोई और मुंबई की कप्तानी करेगा। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कह दिया गया था कि, मुंबई की फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं करेगी।

Hardik Pandya होंगे IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स अब हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एक खेल पत्रकार ने मुंबई इंडियंस के एक करीबी सूत्र से मिली खबर का दावा करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘हार्दिक पांड्या हमारे कप्तान बने रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।’

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उपकप्तान थे। वहीं रोहित शर्मा ने जब टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लिया तब हार्दिक पांड्या को कप्तानी के लिए मुख्य दावेदार माना जा रहा था। लेकिन बीसीसीआई और सेलेक्टर्स ने सभी को चौंकाते हुए उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया।

वहीं उससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपने पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर गुजरात टाइट्ंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी। हालांकि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने आईपीएल 2024 में अंक तालिका में आठवें पायदान पर सफर खत्म किया था। अब देखना ये होगा कि IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Beta

Beta feature

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है