
1. ICC U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने छोड़ी छाप, वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त
ICC महिला U19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में भारत की युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम की ओर से युवा खिलाड़ी पारुणिका सिसोदिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
2. क्रिकेट करियर खत्म होता देख, फिल्मों में काम करने की सोच रहे हैं क्या Ravindra Jadeja?
क्रिकेट के मैदान पर Ravindra Jadeja एक स्टार खिलाड़ी हैं, जिसके चलते उनको कई एड शूट करने के मौके भी मिलते हैं और वो कई बड़े Brands के साथ जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में एक शूट से सर जडेजा ने तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो फिल्मी दुनिया के एक सुपरस्टार के साथ में नजर आ रहे हैं।
3. अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने मलेशिया पर दर्ज की 139 रनों से बड़ी जीत
हिला क्रिकेट जगत में अंडर-19 वर्ल्ड कप जारी है। तो वहीं, जारी टूर्नामेंट का 7वां मैच श्रीलंका और मलेशिया अंडर-19 महिला टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों का यह टूर्नामेंट में पहला मैच था, जबकि मलेशिया की अंडर-19 महिला टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही थी। लेकिन इस मुकाबले में श्रीलंका ने मलेशिया के खिलाफ 139 रनों से बड़ी जीत हासिल कर, टूर्नामेंट की शानदार तरीके से शुरूआत की है। मुकाबले में श्रीलंकाई महिला टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को सिर्फ 23 रनों पर ही समेट दिया।
4. रणजी ट्राॅफी 2024-25: सौराष्ट्र टीम की नेट प्रैक्टिस में शामिल हुए जडेजा, दिल्ली के खिलाफ खेल सकते हैं मैच
रणजी ट्राॅफी के आगामी चरण से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि हाल में ही उन्हें सौराष्ट्र टीम की नेट प्रैक्टिस सेशन में देखा गया है, जिसे देख यह बात कंफर्म हो गई है कि वह घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। अगर सब कुछ रहा तो जडेजा 23 जनवरी से सौराष्ट्र टीम की ओर से दिल्ली के खिलाफ राजकोट स्थित निरंजन शाह स्टेडियम के ग्राउंड सी पर होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
5. Champions Trophy के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, एक और दिग्गज हुआ चोटिल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अनुसार, श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड इन कप्तान स्टीव स्मिथ इस समय कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं। स्मिथ इस सप्ताह के अंत में दुबई में प्री-टूर कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। दाएं हाथ के बल्लेबाज को चोट तब लगी जब स्मिथ शुक्रवार को बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए फील्डिंग कर रहे थे और उन्हें अपने दाहिने हाथ पर कोहनी ब्रेस पहने देखा गया था।
6. IOC सेशन से पहले ICC अध्यक्ष जय शाह पहुंचे Lausanne, आप भी देखें वीडियो
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह 30 जनवरी को ओलंपिक हाउस में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र से पहले लुसाने के लिए रवाना हो गए हैं। जय शाह यही चाहते हैं कि आगामी ओलंपिक में क्रिकेट खेल को भी शामिल किया जाए। बता दें कि, शाह पिछले महीने भी ब्रिसबेन में थे और 2032 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की मांग की थी।
7. BBL में बीचों-बीच दौड़कर पिच को खराब कर रहे थे ये 2 गेंदबाज, फिर अंपायर ने बैन लगाकर किया मैदान से बाहर
ब्रिसबेन हीट के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान विल सदरलैंड और फर्गस ओनील गेंद फेंकने के बाद फॉलो-थ्रू पूरा करते हुए पिच के डेंजर जोन में पहुंच जाते थे, जहां से पिच खराब होने की संभावना है और यह मैच के अंत में नतीजे पर असर डाल सकती है। हालांकि, दोनों ही गेंदबाजों को पहले अंपायर ने एक चेतावनी दी थी, लेकिन दोबारा ऐसा करने की वजह से अंपायर ने इन दो गेंदबाजों पर मैच के लिए बैन लगाते हुए मैदान से बाहर कर दिया।
8. “उनको एक भी मैच में मौका नहीं मिलने वाला है”- यशस्वी जायसवाल को लेकर आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला कमेंट
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर ओपनर उतरेंगे। गिल पर जो सवाल उठा रहे थे कि यह बंदा रन नहीं बना रहा, ड्रॉप करो तो उन्हें उपकप्तान बना दिया गया है। उनके ऊपर पहले भी फोकस कर रहे थे और अब भी किया जा रहा है। उनके वनडे के आंकड़े बहुत अच्छे हैं। रोहित कप्तान हैं और गिल उपकप्तान हैं। यशस्वी जायसवाल तीसरे ओपनर होंगे, इसमें किसी को भी संदेह नहीं था। वह टीम में तो हैं लेकिन मैं एक छोटी सी बात कह देता हूं। वह ना तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैच खेलने वाले हैं और ना ही चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेइंग इलेवन में आएंगे।
9. Coldplay के क्रिस मार्टिन भी है जसप्रीत बुमराह के फैन, कंसर्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की
क्रिस मार्टिन ने कहा कि उन्हें कंसर्ट को इसलिए रोकना पड़ा क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज में थे और वो खेलना चाहते थे। तमाम लोगों को लगा कि जसप्रीत बुमराह भी स्टेज में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि जसप्रीत बुमराह का नाम जैसे ही लिया गया तमाम फैंस उत्साहित हो गए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।









