Csk के खिलाफ विराट कोहली ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बन गए दुनिया के पहले बल्लेबाज

मई 4, 2025

No tags for this post.
Spread the love
Virat kohli (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 62 रन बनाए, यह जारी सीजन में उनकी लगातार चौथी अर्धशतकीय पारी है।

सीएसके के खिलाफ अपनी इस पारी के दौरान विराट ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

RCB के लिए विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 300 छक्के पूरे किए। बता दें, अब तक किसी भी बल्लेबाज ने एक टीम के लिए 300 छक्के नहीं लगाए हैं। कुल मिलाकर, कोहली खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 429 छक्के लगा चुके हैं और सर्वाधिक टी20 छक्के लगाने वाले दुनिया के 20वें बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल 1056 छक्कों के साथ इस सूची में टॉप पर हैं।

आईपीएल में एक टीम के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 263 छक्के जड़े हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस के दो सबसे बड़े दिग्गज रोहित शर्मा और कायरन पोलार्ड हैं, जिनके नाम क्रमशः 262 और 258 छक्के हैं। वहीं, एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 257 छक्के लगाकर टॉप-5 में शामिल हैं।

चिन्नास्वामी में कोहली ने किया यह कमाल

विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में एक ही ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 106 पारियों में 154 छक्के लगाए हैं। लिस्ट में क्रिस गेल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने चिन्नास्वामी में ही 49 पारियों में 151 छक्के जड़े थे।

टी20 में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के-

154 – विराट कोहली, बेंगलुरु (106 पारी)

151 – क्रिस गेल, बेंगलुरु (49 पारी)

138 – क्रिस गेल, मीरपुर (45 पारी)

135 – एलेक्स हेल्स, नॉटिंघम (109 पारी)

122 – रोहित शर्मा, वानखेड़े (90 पारी)

120 – एबी डिविलियर्स, बेंगलुरु (59 पारी)

MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8