IND vs NZ: कौन हैं Kristian Clarke जिन्होंने दूसरे वनडे में बिखेरी विराट कोहली की गिल्लियां

जनवरी 14, 2026

Spread the love

न्यूज़ीलैंड के युवा तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। महज अपने दूसरे ही वनडे मैच में 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने भारत के तीन बड़े बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह मुकाबला निरंजन शाह स्टेडियम की सपाट पिच पर खेला गया था, जिसे बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जा रहा था।

न्यूज़ीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे हालात में क्लार्क की भूमिका अहम हो गई। उन्हें नौवें ओवर में गेंद सौंपी गई। शुरुआत में उन्होंने कुछ चौके जरूर खाए, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी लय पकड़ ली।

13वें ओवर में क्लार्क को पहली सफलता मिली, जब उन्होंने रोहित शर्मा को आउट किया। क्रॉस-सीम स्लोअर गेंद पर रोहित बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और स्वीपर कवर पर विल यंग को कैच दे बैठे। रोहित ने 38 गेंदों में 24 रन बनाए।

इसके बाद 20वें ओवर में क्लार्क की वापसी हुई और उन्होंने दो और बड़े विकेट झटके। पहले श्रेयस अय्यर रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे और मिड-ऑफ पर सीधे कप्तान ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे। इसके सिर्फ दो ओवर बाद क्लार्क ने विराट कोहली को भी बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया।

ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर कोहली ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी किनारा लगने से गेंद सीधे स्टंप्स में जा लगी। इस विकेट के साथ कोहली का लगातार पांच मैचों में अर्धशतक लगाने का सिलसिला भी खत्म हो गया। क्लार्क ने इस मैच में आठ ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट झटके।

घरेलू क्रिकेट से इंटरनेशनल तक तेजी से उभरे क्लार्क

बता दें कि क्रिस्टियन क्लार्क का जन्म 6 मार्च 2001 को न्यूजीलैंड के वाइकाटो क्षेत्र के ते अवामुटू में हुआ था। वह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट सिस्टम से निकलकर सामने आए हैं। अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया, जहां उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लिए और उनका औसत 14 रहा।

उन्होंने मार्च 2022 में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। 2023-24 फोर्ड ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अब तक उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 79 विकेट और लिस्ट ए में 50 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। बल्लेबाज़ी में भी उन्होंने 2025 में घरेलू क्रिकेट में नंबर 7 पर उतरकर नाबाद शतक लगाया था।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है