
IPL Ticket Booking 2025: आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के 18वें सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा।
तो वहीं, 23 मार्च को एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलती हुई नजर आएगी। खैर, आज इस खबर में हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप राजस्थान राॅयल्स की मैच टिकट्स को कैसे बुक कर सकते हैं? तो आइए शुरू करते हैं:
How to Book Rajasthan Royals (RR) Tickets Online & Offline, Match Dates, Price List:
बता दें कि राजस्थान राॅयल्स के मैच टिकट को फैंस बुकमायशो के माध्यम से ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जो आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी का टिकटिंग पार्टनर है। इसके अलावा, जो लोग राजस्थान रॉयल्स की वेबसाइट पर प्री-रजिस्टर करेंगे, उन्हें अर्ली एक्सेस मिलेगा, जिससे वे सामान्य बिक्री शुरू होने से पहले सीटें बुक कर सकेंगे।
Rajasthan Royals (RR) Matches at BCA Stadium for IPL 2025:
Match No | Day | Date | Match | Time (IST) |
06 | Wednesday | March 26 | RR vs KKR | 7:30 PM |
11 | Sunday | March 30 | RR vs CSK | 7:30 PM |
Rajasthan Royals (RR) Matches at Sawai Mansingh Stadium for IPL 2025:
Match No | Day | Date | Match | Time (IST) |
28 | Sunday | April 13 | RR vs RCB | 3:30 PM |
36 | Saturday | April 19 | RR vs LSG | 7:30 PM |
47 | Monday | April 28 | RR vs GT | 7:30 PM |
50 | Thursday | May 1 | RR vs MI | 7:30 PM |
67 | Friday | May 16 | RR vs PBKS | 7:30 PM |
Step-by-Step Rajasthan Royals (RR) IPL 2025 Ticket Booking Process:
स्टेप-1: बुक माई शो पर जाएं और लोकेशन बदलकर राजस्थान या गुवाहाटी कर दें।
स्टेप-2: खेल कैटेगिरी के अंतर्गत, वह खेल चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं और टिकट खरीदें पर क्लिक करें।
स्टेप-3: आप जितने टिकट बुक करना चाहते हैं उनकी संख्या चुनें और अपनी सीटें चुनें।
स्टेप-4: अपना विवरण दर्ज करें और ‘अभी भुगतान करें’ पर क्लिक करें।
स्टेप-5: अपनी पसंदीदा भुगतान विधि के माध्यम से भुगतान करें और BookMyShow ऐप पर My Account के ऑर्डर अनुभाग के अंतर्गत अपनी एम-टिकट तक पहुंचें।
स्टेप-6: मैच वैन्यू पर हार्ड टिकट की आवश्यकता नहीं है, इसलिए आपका BookMyShow ई-टिकट ही मान्य होगा।