MS Dhoni: द अनटोल्ड स्टोरी देख सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर दिया गजब सा रिएक्शन

अगस्त 22, 2024

Spread the love
Suryakumar Yadav and MS Dhoni (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं। बता दें, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज भी खेली गई थी लेकिन उसमें सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किया गया था। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी बायोपिक MS Dhoni: द अनटोल्ड स्टोरी की तस्वीर को साझा किया। दरअसल सूर्यकुमार यादव अपनी छुट्टियों का लुफ्त इस मूवी को देखकर उठा रहे हैं।

MS Dhoni: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। इस मूवी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी भी सूर्यकुमार यादव और धोनी ने साथ में मुकाबला नही खेला हैं

बता दें, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी ने साथ में कभी भी कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की ओर से अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में खेला था। सूर्यकुमार यादव ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2021 में किया था। सूर्यकुमार को हमेशा से ही महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए देखा गया है और वो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में इन दोनों ही खिलाड़ियों को एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखा गया। टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। अब इस आक्रामक बल्लेबाज को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा जा सकता है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी सूर्यकुमार यादव ने अपनी छाप छोड़ी थी और आठ पारी में 199 रन बनाए थे।

ENG vs IND: 2025 में इंग्लैंड का दौरा करेगा भारत, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

केएल राहुल को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते रोहित शर्मा..! मिल गया सबूत

Breaking: BCCI छोड़कर अब ICC के चेयरमैन बनेंगे जय शाह…!

WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची-

युवराज सिंह के ऊपर बनेगी फिल्म, जानें कौन निभाएगा किरदार..?

टीम इंडिया का सबसे बदनसीब खिलाड़ी, एक ओवर ने बर्बाद कर दिया करियर

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट-

टेस्ट क्रिकेट में इस कप्तान ने अपने देश के लिए जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 जीतने के लिए बहुत ही बेताब है पैट कमिंस

IPL ऑक्शन के इतिहास में विराट कोहली पर कभी नहीं लगी बोली, जानें वजह
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है