WPL 2025, MI-W vs GG-W: रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 9 रनों से हराया, पाॅइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची मुंबई

मार्च 10, 2025

Spread the love
Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग का 19वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 9 रनों से नजदीकी मुकाबले में हरा दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने गुजरात के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन गुजरात कोटे के 20 ओवरों में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ मुंबई WPL 2025 की पाॅइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स 19वें WPL मैच का हाल

मुंबई के ब्रेबाॅर्न स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो गुजरात जायंट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (54) और नट सीवर ब्रंट (38) की शानदार पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर कुल 179 रन बनाए।

साथ ही टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने 27, अमनजोत कौर ने 27 और यास्तिका भाटिया ने 13 रनों का योगदान दिया। तो वहीं, गुजरात जायंट्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो तनुजा कंवर, काश्वी गौतम, प्रिया मिश्रा और एश्ले गार्डनर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस से मिले 180 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए भारती फूलमाली ने 25 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाई। इसके अलावा गुजरात के लिए हरलीन देओल ने 24 और फोबे लिचफील्ड ने 22 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं, मुंबई की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो हेली मैथ्यूज और अमेलिया कर को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा शबनम इस्माइल को 2 और संस्कृति गुप्ता को 1 सफलता मिली।

https://twitter.com/imfemalecricket/status/1899152319931138385

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है