
WPL 2026 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 3 फरवरी, मंगलवार को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की और टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 169 रनों का लक्ष्य, दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार खेल की वजह से 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, WPL 2026 के एलिमिनेटर मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गुजरात जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद, गुजरात जायंट्स ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी की 62* रनों की नाबाद पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन बनाए।
मूनी के अलावा जाॅर्जिया बेयरहम ने 35 रनों की पारी खेली, तो काश्वी गौतम ने 18 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिनेल हेनरी को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा नंदनी शर्मा को 2 और मीनू मणी के हाथ 1 सफलता लगी।
इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने जायंट्स से मिले 169 रनों के टारगेट को 15.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर शानदार तरीके से हासिल कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लिजेल ली ने 24 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली, तो शेफाली वर्मा ने 21 गेंदों में 31 रन जोड़े।
साथ ही कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए। तो वहीं, अंत में लाॅरी बुलफार्ट 32* और मारिजान काप 4* रन बनाकर नाबाद रही और टीम को जिताकर ही लौटीं। जायंट्स की ओर से जाॅर्जिया बेयरहम को 2 और राजेश्वरी गायकवाड़ के हाथ 1 सफलता लगी।









