Ipl 2023: कप्तानी से हटाए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने छोड़ दिया था होटल….फिर धोनी ने

मार्च 26, 2023

No tags for this post.
Spread the love

IPL 2023: कप्तानी से हटाए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने छोड़ दिया था होटल….फिर धोनी ने

आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।

MS Dhoni Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। सीजन की शुरूआत में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। जिसके बाद रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। लेकिन जडेजा की कप्तानी में CSK को लगातार करारी हार का सामना करना पड़ा।

जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने वापस से CSK के कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। कप्तानी पद से हटने के बाद जडेजा आईपीएल 2022 के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गए। आईपीएल 2022 के बाद  CSK मैनेजमेंट, महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच खटास की खबरें जोर पकड़ रही थी।

रवींद्र जडेजा ने तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से CSK से जुड़े सारे पोस्ट भी हटा दिए थे। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि जडेजा के कप्तानी पद से हटने के बाद धोनी और जडेजा के बीच अहम बातचीत हुई थी।

जडेजा और धोनी के बीच हुई थी अहम बातचीत

आईपीएल का पिछला सीजन रवींद्र जडेजा के लिए काफी काफी खराब रहा था। 10 मैचों में रवींद्र जडेजा के बल्ले से मात्र 116 रन निकले थे और मात्र 5 विकेट ले पाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तानी से बर्खास्त किए जाने के बाद रवींद्र जडेजा होटल छोड़कर बाहर चले गए थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 को लेकर रवींद्र जडेजा  के साथ खुलकर बातचीत की।

साथ ही जडेजा ने CSK के CEO काशी विश्वनाथन से भी आमने-सामने सारी चीजों को लेकर बात की। जिसके बाद सारी अफवाहें दूर हुई। उस मीटिंग में जडेजा ने अपनी नाराजगी जाहिर की और वह भविष्य में क्या चाहते हैं, इसको लेकर भी खुलकर बात हुई।

रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट से लंबे समय तक जूझने के बाद जडेजा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की। जहां उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। जडेजा इस वक्त शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में जडेजा अपना शानदार जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

MCW Sports Subscribe
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador