ईशान किशन का IPL डेब्यू 2016 में गुजरात लॉयन्स की टीम से हुआ था। इसके बाद वह कई सालों तो मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, मगर कभी एक सीजन में उन्हें 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नहीं नवाजा गया। मगर इस बार उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। आरसीबी से पहले उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। उस मैच में ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली थी। वह तब 106 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
9) एक समय हमारे पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका था लेकिन…लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कहां रह गए पीछे
ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस पर 33 रन से जीत के बाद कहा , ‘हम अच्छा क्रिकेट खेलने की बात करते हैं और हमने कई मौकों पर खेला भी। टूर्नामेंट में ऐसा भी समय आया जब हमारे पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका था लेकिन हम पहुंच नहीं सके। लेकिन यह खेल का हिस्सा है।’ उन्होंने दोहराया कि प्रमुख गेंदबाजों की चोट से उनका आक्रमण कमजोर हुआ। लखनऊ ने सत्र में अपने अभियान का आगाज मोहसिन खान, आवेश खान, आकाश दीप और मयंक यादव के बिना किया।







