Wpl 2023 का खिताब किसके खाते में आएगा, दिल्ली या मुंबई? एक क्लिक में जानिए फाइनल से जुड़ी सभी जानकारी

मार्च 25, 2023

No tags for this post.
Spread the love
Meg Lanning and Harmanpreet Kaur (Image Source: BCCI-WPL/Twitter)

मुंबई इंडियंस ने जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के एलिमिनेटर में यूपी वॉरियर्स पर 72 रनों की जीत दर्ज कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है।

वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करे, तो मेग लैनिंग की टीम का WPL के पहले सीजन में अब तक का सफर शानदार रहा है, और फ्रेंचाइजी के पास खिताब जीतने का जोरदार मौका है। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान है, और इस कारण दिल्ली कैपिटल्स के WPL 2023 का खिताब जीतने की संभावनाएं अधिक है।

इस बीच, मुंबई इंडियंस ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए हरमनप्रीत कौर की टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। आपको बता दें, दोनों टीमों ने WPL 2023 में केवल दो-दो मैच गंवाए है, इसलिए फाइनल में टक्कर कांटे की होने वाली है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं, इसलिए WPL का फाइनल धमाकेदार होने वाला है। WPL 2023 के फाइनल से पहले पिच और संभावित प्लेइंग इलेवन और अन्य जरूरी जानकारी पर गौर कीजिए।

दिल्ली कैपिटल्स वीमेन बनाम मुंबई इंडियंस वीमेन मैच विवरण:

स्थान: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

तारीख और समय: 26 मार्च, शाम 07:30 भारतीय समयानुसार

टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग: Sports18 और JioCinema ऐप और वेबसाइट

दिल्ली कैपिटल्स वीमेन बनाम मुंबई इंडियंस वीमेन पिच रिपोर्ट:

मुंबई की ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच ने जारी WPL 2023 में अब तक बल्लेबाजों को सपोर्ट किया है। इस पिच पर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित होगा, और टीमों के लिए 175 से ऊपर का स्कोर करना अहम होगा।

दिल्ली कैपिटल्स वीमेन बनाम मुंबई इंडियंस वीमेन संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स:

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजाने कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव।

मुंबई इंडियंस:

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स वीमेन बनाम मुंबई इंडियंस वीमेन संभावित सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर्स

संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

मेग लैनिंग:

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग वर्तमान में महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 310 रन बनाए हैं। लैनिंग ने पूरे सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया हैं और उनके अनुभव को देखते हुए वह फाइनल में खतरनाक साबित हो सकती है।

संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

हेले मैथ्यूज:

मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज ने जारी WPL 2023 में अब तक 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं, और इस समय संयुक्त रूप से तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। इसके अलावा, मैथ्यूज 9 मैचों में 258 रनों के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में पांचवे स्थान पर है। वह ब्रेबोर्न स्टेडियम में काफी खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि उन्होंने अब तक इस मैदान पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

WPL 2023 का खिताब किसके खाते में आएगा, दिल्ली या मुंबई?

संभावित विनर- दिल्ली कैपिटल्स

MCW Sports Subscribe
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल  रीजनल  पार्टनर  घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador