Wpl 2023: मैदान में Dc ने मचाया बवाल, तो वहीं कमेंट्री बॉक्स में पार्थिव पटेल-आकाश चोपड़ा ने किया धमाल

मार्च 21, 2023

No tags for this post.
Spread the love

WPL 2023: मैदान में DC ने मचाया बवाल, तो वहीं कमेंट्री बॉक्स में पार्थिव पटेल-आकाश चोपड़ा ने किया धमाल

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से मात दी।

Parthiv Patel and Aakash Chopra (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और आकाश चोपड़ा की जोड़ी भारत में हिंदी कमेंट्री पसंद करने वाले दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, और फैंस को एक बार फिर इस जोड़ी की जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में हिंदी कमेंट्री का लुफ्त उठाने का मौका मिला।

आपको बता दें, आकाश चोपड़ा इस समय जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में बतौर कमेंटेटर काम कर रहे हैं, वहीं पार्थिव पटेल ने 20 मार्च को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए WPL 2023 मैच के साथ कमेंट्री बॉक्स में एंट्री की है।

इस बीच, आकाश चोपड़ा ने कमेंट्री बॉक्स में पार्थिव पटेल के साथ बिताए कुछ पलों की झलकियां सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की और यह भी खुलासा किया कि उनके साथी कमेंटेटर अपने साथ उनके लिए कुछ खाना भी लाए थे। पूर्व क्रिकेटर द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जेमिमाह रोड्रिग्स के शानदार कैच की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की दूसरी हार पर बात कर रहे हैं।

यहां देखिए आकाश चोपड़ा की ट्विटर पोस्ट

अगर मैच की बात करे तो हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई टीम ने 20 ओवरों में केवल 109 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर (23), पूजा वस्त्राकर (26) और इस्सी वोंग (23) ने मुंबई की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, वहीं मारिजैन कैप, जेस जोनासेन और शिखा पांडे ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो-दो विकेट लिए।

वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने बल्ले के साथ शानदार शुरुआत की और शेफाली वर्मा (15 गेंदों में 33 रन), कप्तान मेग लैनिंग (22 गेंदों पर 32* रन), और 18 वर्षीय एलिस कैपसी (17 गेंदों में 38* रन) के शानदार प्रदर्शन के बदौलत केवल नौ ओवरों में 110 रन चेज कर 9 विकेट की जीत दर्ज की।

MCW Sports Subscribe
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador