Hong kong sixes 2026: पाकिस्तान के सामने भारत ने टेके घुटने, 3.5 ओवर में गंवाया मुकाबला

अक्टूबर 30, 2026

Spread the love

Hong kong sixes 2026: पाकिस्तान के सामने भारत ने टेके घुटने, 3.5 ओवर में गंवाया मुकाबला

पाकिस्तान से हार के बाद भारत के लिए यूएई के खिलाफ अगला मुकाबला अहम हो गया

Hong Kong (Image credit Twitter – X)

जारी हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट 2026 में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप सी मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 88 रन बना सकी। जवाब में पाकिस्तान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 3.5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शशांक सिंह ने खेली 40 रनों की शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि नीतीश राणा ने 19 रन बनाए। इसके बाद कप्तान क्रुणाल पांड्या और राहुल तेवतिया भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके।

हालांकि, शशांक सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंदों में 40 रन बनाए। उनकी शानदार पारी की बदौलत भारत 88 रन तक पहुंच सका। यह टूर्नामेंट में उस दिन का सबसे कम स्कोर भी रहा।

अब्बास अफरीदी ने पहले ओवर में जड़े पांच छक्के

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अब्बास अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या के पहले ही ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का रुख बदल दिया।

अफरीदी ने आठ गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों में 41 रनों की तेज पारी खेली। दोनों ने मिलकर सिर्फ 13 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अब्दुल समद और इरफान खान की जोड़ी ने टीम को जीत दिलाई।

पाकिस्तान को इससे पहले यूएई के खिलाफ एक विकेट से हार मिली थी। हालांकि, भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान ग्रुप सी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया, जबकि भारत सबसे नीचे खिसक गया।

अब भारतीय टीम शनिवार को यूएई से भिड़ेगी। यह भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला होगा। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें – गौतम गंभीर को कोचिंग रोल के लिए 4 IPL फ्रेंचाइजियों का ऑफर, KKR और RR भी शामिल

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है