Icc कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन: विंडीज खिलाड़ी पॉवेल और रदरफोर्ड को लगी फटकार, डीमेरिट पॉइंट भी जुड़ा

अक्टूबर 12, 2026

Spread the love

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन: विंडीज खिलाड़ी पॉवेल और रदरफोर्ड को लगी फटकार, डीमेरिट पॉइंट भी जुड़ा

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में हुई थी घटना।

Sherfane Rutherford (Image credit Twitter – X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। दोनों खिलाड़ियों को आधिकारिक फटकार लगाई गई है और उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

रोवमैन पॉवेल ने गुस्से में मारी गेंद

रांची में खेले गए मुकाबले के दौरान रोवमैन पॉवेल छठे ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव की गेंद पर आउट हो गए थे। आउट होने के बाद पॉवेल ने गुस्से में अपने बल्ले से गेंद को दूर मार दिया।

आईसीसी ने इस हरकत को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन माना है। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान से जुड़ी चीजों के गलत इस्तेमाल से संबंधित है।

अंपायर के फैसले पर भड़के रदरफोर्ड

वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड को अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताना भारी पड़ा। वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर में अंपायर ने एक गेंद को वाइड नहीं दिया था। इस फैसले से नाराज होकर रदरफोर्ड ने अंपायर पर आक्रामक अंदाज में चिल्लाया।

उनकी इस हरकत को आईसीसी के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन माना गया, जो अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से जुड़ा है। मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और रोहन पंडित के अलावा तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आरोप लगाए थे।

हालांकि, पॉवेल और रदरफोर्ड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और आईसीसी की ओर से दी गई सजा को भी मान लिया। इसके बाद मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

ये भी पढ़ें – ‘अभिषेक शर्मा वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं’ – भारत से 14 रनों से मिली हार के बाद शमार स्प्रिंगर का बड़ा बयान

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है