Ipl 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी फाफ डु प्लेसिस को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें बड़ी खबर

मार्च 17, 2025

Spread the love
Faf du Plessis (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले साल 2020 सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी साउथ अफ्रीका खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने फाफ को दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था।

तो वहीं, अब 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 18वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को टीम का नया उपकप्तान बनाया है। बता दें कि हाल में ही दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने सीनियर भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। तो वहीं, अब अक्षर पटेल की मदद के लिए फाफ डु प्लेसिस को उनका डिप्टी बनाया गया है।

लेकिन फाफ को उपकप्तान बनाए जाने की जानकारी को, फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके दी है। दिल्ली में उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से पहले आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तीन सीजन कप्तानी कर चुके हैं। खैर, देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में वह डीसी फ्रेंचाइजी के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

देखें दिल्ली कैपिटल्स द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

दूसरी ओर, आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने विजयी अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले पहले मैच से करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच विशाखापत्तनम के वाइजैग क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड

केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है