Ipl 2026: Dc ने की Rr प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त

मई 18, 2026

Spread the love
KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में होम टीम दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही राजस्थान राॅयल्स की प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान राॅयल्स ने 194 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसे डीसी ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, डीसी बनाम आरआर मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान राॅयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल 12 रनों के निजी स्कोर पर दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर लुंगी एंगीडी के खिलाफ कैच आउट हो गए, तो वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी अंदाज में 21 गेंदों में पांच चौके व 3 छक्कों की मदद से 46 रनों के तेज पारी खेली। साथ ही विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 53 और रियान पराग ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली, और टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजों ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट हासिल किए 75 रन गंवाए, लेकिन दूसरे हाफ में शानदार फिनिश किया। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट हासिल किए, तो लुंगी एंगीडी व माधव तिवारी को 2-2 विकेट मिले।

इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान राॅयल्स से मिले 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। डीसी के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 51 और केएल राहुल ने 56 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली।

तो वहीं, अंत में कप्तान अक्षर पटेल 34* और आशुतोष शर्मा 18* रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर व ब्रजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा दाशुन शनाका को 1 विकेट मिला।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है