Ipl 2026: राजस्थान राॅयल्स या मुंबई इंडियंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें

अप्रैल 7, 2026

Spread the love
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल का जारी रोमांचक सीजन इस समय खेला जा रहा है। तो वहीं, इसी क्रम में अब टूर्नामेंट का 13वां मैच राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से आयोजित होगा।

दोनों ही टीमें इस समय कमाल की फाॅर्म में चल रही हैं। राजस्थान राॅयल्स जहां बल्लेबाजी में मजूबत नजर आ रही है। तो वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडिंयस के पास जसप्रीत बुमराह जैसा मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है। हालांकि, जारी सीजन में राजस्थान राॅयल्स का पलड़ा मुंबई इंडियंस पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

युवा रियान पराग की कप्तानी में अभी तक राजस्थान राॅयल्स ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। टीम ने खेले गए अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का दो मैचों में अभी तक मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है।

एमआई ने केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की, तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का भी सामना करना पड़ा है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले राजस्थान और मुंबई का हेड टू हेड रिकाॅर्ड क्या कहता है?

RR vs MI मैच डिटेल्स 

मैच राजस्थान राॅयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच-13, आईपीएल 2026
वेन्यूबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी
तारीख और समय 7 अप्रैल, मंगलवार शाम 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्सजियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

RR vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। इस दौरान राजस्थान राॅयल्स ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

मैच खेले 31
राजस्थान राॅयल्स ने जीते14
मुंबई इंडियंस ने जीते 16
टाई/नो रिजल्ट1
सबसे पहला मैच मई 07, 2008 (मुंबई इंडियंस ने जीता)
हालिया मैच मई 1, 2025 (मुंबई इंडियंस ने जीता)
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है