Ipl 2027: ऑक्शन से पहले 14.20 करोड़ की कीमत वाले खिलाड़ी को रिलीज करने की तैयारी में Csk

नवम्बर 2, 2026

Spread the love

IPL 2027: ऑक्शन से पहले 14.20 करोड़ की कीमत वाले खिलाड़ी को रिलीज करने की तैयारी में CSK

गोवा में 16 दिसंबर, 2026 को होगा आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन

Prashant Veer (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी ऑक्शन तैयारियों को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं। बता दें इस बार आईपीएल ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। तो वहीं, सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक है।

दूसरी ओर, क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है। यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रशांत को सीएसके ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था। लेकिन, अब आगामी ऑक्शन से पहले अपने बचे पर्स को बढ़ाने के नजरिए से, वह युवा खिलाड़ी को रिलीज करने का विचार कर रही है।

बता दें अभी सीएसके के पास सिर्फ 2.4 करोड़ रुपई की बकाया राशि है। जिसमें अगर 5 करोड़ का सालाना इंक्रीमेंट जोड़ दिया, जाए तो यह 7.4 करोड़ हो जाएगी। लेकिन, सीएसके इस बची हुई राशि के साथ आईपीएल ऑक्शन में नहीं जाना चाहेगी। इस वजह से वह प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है। युवा खिलाड़ी को रिलीज करने के बाद टीम की रिमेनिंग पर्स वैल्यू 25.4 करोड़ रुपए तक जा सकती है।

आईपीएल 2026 में प्रशांत वीर का प्रदर्शन

आईपीएल के गत सीजन में इस ऑलराउंडर को 6 मैच खेलने का मौका मिला। इन मैचों की पांच पारियों में प्रशांत वीर ने बल्ले से सिर्फ 90 रन बनाए। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 43 रनों की बेस्ट पारी खेली। लेकिन, वह गेंद से एक भी विकेट नहीं ले पाए। तो वहीं, अब खबर आ रही है कि सीएसके उन्हें रिलीज कर सकती है। हालांकि, ऑक्शन वह प्रशांत वीर को कम कीमत में खरीद भी सकती है।

प्रशांत वीर के अलावा सीएसके विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को भी रिलीज की योजना बना रही है। कार्तिक को भी सीएसके ने पिछले सीजन 14.20 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था। अगर चेन्नई ने इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज किया, तो उसके पर्स में 28 करोड़ 40 लाख की अतिरिक्त राशि जुड़ जाएगी।

ये भी पढ़ें – NZ vs IND 2026, ODI Series: 3 बल्लेबाज जिन पर टिकी होंगी फैंस की नजरें

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है