NZ vs IND 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

अक्टूबर 25, 2026

Spread the love
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

NZ vs IND 3rd T20I Match Preview: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मैन इन ब्लू ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

तो वहीं, अब तीसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। सीरीज में बने रहने के लिहाज से यह मैच न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला होगा। टीम इंडिया यह मैच जीतकर टी20 सीरीज को अपने नाम कर सकती है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

NZ vs IND, 3rd T20I मैच डिटेल्स

मैच न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी20, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यूहेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तारीख और समय 27 अक्टूबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्ससोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन: पिच रिपोर्ट

न्यूजीलैंड के हेनरी स्टेडियम की पिच एक ड्रॉप-इन पिच (drop-in pitch) है, जो आम तौर पर बल्लेबाजों का सपोर्ट करती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की उम्मीद रहती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों और स्विंग गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मूवमेंट और उछाल मिल सकता है। हवा के के कारण भी यहां तेज गेंदबाजों को स्विंग हासिल करने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आमतौर पर स्पिनर्स के मुकाबले यहां पेसर्स को ज्यादा सफलता मिलती है। आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है और लगभग 190 के आसपास का स्कोर यहां सुरक्षित माना जाता है।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले 35
भारत ने जीते21
न्यूजीलैंड ने जीते 11
नो रिजल्ट/टाई0
सबसे पहले मैच 16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच 24 अक्टूबर, 2026 (भारत ने जीता)

NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कायल जैमिंसन, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

ये भी पढ़ें – क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? थाला ने खुद दिया जबाव 

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है