अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, Icc ने दी शुभकामनाएं

अक्टूबर 28, 2026

Spread the love

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में रिचर्ड केटलब्रो ने हासिल की बड़ी उपलब्धि।

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर की बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है। केटलबोरो ने 27 अक्टूबर को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में अपने 100वें टेस्ट में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाई। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें अंपायर बन गए हैं।

100 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने वाले पांचवें अंपायर

53 वर्षीय रिचर्ड केटलब्रोअब उन चुनिंदा अंपायरों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 100 या उससे अधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की है। इस सूची में अलीम डार 145 टेस्ट मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद स्टीव बकनर (128), रूडी कर्टजन (108) और रॉड टकर (102) का नाम आता है।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने केटलब्रो की तारीफ करते हुए कहा कि 100 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने केटलब्रो के अनुभव, सही फैसले लेने की क्षमता और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।

इस खास मौके पर रिचर्ड केटलब्रो भावुक नजर आए। उन्होंने आईसीसी, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और अपने साथी अंपायरों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता और आंटी को भी याद किया। साथ ही अपने बच्चों और परिवार को इस सफलता का हिस्सा बताया।

केटलबोरो ने साल 2009 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग की शुरुआत की थी। नवंबर 2010 में उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच अपना पहला टेस्ट मैच कराया था। वह अब तक 114 वनडे और 46 पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं।

रिचर्ड केटलब्रो ने 2015 और 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल सहित कई बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग की है। इसके अलावा वह टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अंपायर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें – ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है