
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को खुद को बल्लेबाजी में साबित करना होगा, जहां इस लिस्ट में KL Rahul का नाम भी शामिल है। जो पहले इंडिया ए से खेलते हुए फ्लॉप हुए थे, उससे पहले भी रेड बॉल क्रिकेट में वो कीवी टीम के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। लेकिन लगता है कि केएल राहुल का खेल से ज्यादा मौज-मस्ती करने में मन लग रहा है।
चोटिल भी हो गए थे KL Rahul
जी हां, टीम इंडिया के बल्लेबाज KL Rahul अभ्यास के दौरान चोटिल भी हो गए, जिसके बाद टीम की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब वो सुपर फिट हो गए हैं, साथ ही ये बल्लेबाज पहला टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएगा। दूसरी शुभमन गिल को भी चोट लगी है, उन्हें लेकर खबर ये है कि वो शायद ही पहला टेस्ट मैच खेले।
KL Rahul अपने खास लोगों के साथ मौज कर रहे हैं
*बल्लेबाज KL Rahul ने एक बेहद कमाल की रील वीडियो शेयर की है।
*रील में अपने फेवरेट खिलाड़ियों के साथ Beach पर Chill कर रहे हैं केएल।
*इस दौरान उनके साथ दिखे देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव जुरेल।
*ये खिलाड़ी वीडियो में अपनी शानदार बॉडी का Show Off करते नजर आए।
क्या कमाल की रील वीडियो शेयर की है KL Rahul ने
View this post on Instagram
अभ्यास सत्र से बल्लेबाज की कुछ तस्वीरें
View this post on Instagram
मेगा ऑक्शन में नजर आएगा इस बार केएल का नाम
दूसरी एक बार का IPL मेगा ऑक्शन 2 दिन चलेगा, जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम भी शामिल है। जहां राहुल को LSG टीम ने रिलीज कर दिया था, ऐसे में राहुल पर करोड़ों की बोली लगेगी और कोई साउथ की टीम उनको अपने नाम कर सकती है। वैसे केएल राहुल की कप्तानी में LSG टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी, साथ ही इस साल एक मैच के बाद उनका टीम मालिक से भी विवाद हो गया था और ये ही उनका टीम से अलग होने का एक मुख्य कारण है।









