इन दिनों विदेश में खास ट्रेनिंग कर रहे हैं Sanju Samson, इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिली झलक

दिसम्बर 10, 2024

Spread the love
Sanju Samson (Photo Source: Instagram)

Sanju Samson ने इस साल टीम इंडिया के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं, ऐसे में अगले साल भी वो टीम के लिए दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। जिसे लिए संजू एक खास जगह पहुंच गए और अभ्यास करने में लग गए हैं, जिसका नजारा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैन्स के साथ में शेयर किया है इस बार।

Sanju Samson के लिए ये साल रहा शानदार

दूसरी ओर Sanju Samson के लिए ये साल काफी ज्यादा शानदार रहा, जहां टीम इंडिया के लिए उन्होंने टी20 क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन किया और सभी को अपना फैन बना दिया। इस साल संजू ने भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहला शतक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था, उसके बाद बाकी के 2 शतक उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ लगाकर इतिहास रच दिया था। वैसे कुछ समय पहले संजू ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट भी खेलना चाहते हैं। अब देखना अहम होगा की टेस्ट क्रिकेट में उनका मौका मिलता है या नहीं, वैसे संजू को टीम इंंडिया से वनडे क्रिकेट खेले भी काफी ज्यादा समय हो चुका है।

Sanju Samson ‘खास’ तैयारियों के पहुंच गए ‘खास’ जगह

*Sanju Samson ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं हाल ही में।

*पहली तस्वीर संजू ने पिच की शेयर की है, दूसरी में वो दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

*इन दिनों यूएई के Sharjah में मौजूद हैं संजू, वहां भी लगातार है उनका क्रिकेट पर फोकस।

*क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही यूएई पहुंच जाता है टीम इंडिया का ये विकेटकीपर-बल्लेबाज।

ये तस्वीरें Sanju Samson की इंस्टा स्टोरी से ली गई हैं

Sanju Samson (Photo Source: Instagram)

समय-समय पर वाइफ के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं संजू

View this post on Instagram

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

 IPL 2025 में इस राजस्थान टीम की कप्तानी करेंगे संजू

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है