एक सफल टीम से दूसरी सबसे सफल टीम में गए Deepak Chahar, फैन्स ने भी दिए अपने रिएक्शन

नवम्बर 25, 2024

Spread the love
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

IPL के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सभी की नजर भारतीय तेज गेंदबाजों पर थी, वहीं Deepak Chahar का नाम भी ऑक्शन में आया था। जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को एक नई टीम मिल गई है, साथ ही दीपक का सालों से चला आ रहा चेन्नई टीम के साथ का रिश्ता टूट गया है और वो CSK के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे अगले साल से।

Deepak Chahar के अलावा बाकी तेज गेंदबाजों की भी हुई मौज

जी हां, Deepak Chahar के साथ-साथ बाकी के भारतीय तेज गेंदबाजों पर भी करोड़ों की बारिश हुई है, जहां लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार और आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। भुवी को RCB टीम ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा है, तो तुषार को 6 करोड़ 50 लाख में राजस्थान टीम ने खरीदा लिया है। वहीं मुकेश को इस बार दिल्ली टीम ने RTM के तहत 8 करोड़ में फिर से अपने दल में शामिल कर लिया है, तो आकाश दीप 8 करोड़ की रकम के साथ LSG टीम में चले गए हैं।

एक सफल टीम से दूसरी सबसे सफल टीम में गए Deepak Chahar

*Deepak Chahar को IPL मेगा ऑक्शन में Mumbai Indians ने किया अपने नाम।

*जहां तेज गेंदबाज दीपक को मुंबई टीम ने 9 करोड़ 25 लाख की भारी रकम में खरीदा है ।

*एक समय चेन्नई और मुंबई के बीच दीपक को लेकर हुई थी रेस, आखिरी में MI टीम जीती।

*ट्रेंट बोल्ट और बुमराह के साथ मिलकर दीपक विरोधी टीम के होश उड़ा सकते हैं।

Deepak Chahar को लेकर MI टीम का स्पेशल सोशल पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

दीपक को लेकर फैन्स के रिएक्शन भी आए हैं सामने

बल्लेबाजी भी कर लेते हैं दीपक

जी हांं, दीपक नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी करने के अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल कर लेते हैं, जहां वो कई बार वो टीम इंडिया और अपने घरेलू टीम राजस्थान के लिए दमदार बल्लेबाजी कर चुके हैं। ऐसे में वो MI टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाने का भी पूरा दम रखते हैं। वैसे ये खिलाड़ी चोट के कारण टीम इंडिया से अंदर-बाहर होता हुआ आया है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है