चौथे T20 मैच से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ये गेंदबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर
भारत ने पांच मैचों की टी20आई सीरीज में 3-0 की बढ़त बना रखी है।
अद्यतन – अक्टूबर 30, 2026 11:40 पूर्वाह्न

भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें इंजरी के कारण तेज गेंदबाज लाॅकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) बची टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर, शुक्रवार को एडन पार्क में खेला जाएगा।
दूसरी ओर, फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैट फिशर को टीम में शामिल किया है। फर्ग्यूसन को दूसरे टी20 मैच के दौरान सीधे पैर में काफ इंजरी हुई थी। उन्हें फिर से 22 गज की पट्टी पर लौटने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। लाॅकी फर्ग्यूसन के अलावा मैट हेनरी को भी हल्की इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच की प्रतिक्रिया
तो वहीं खिलाड़ियों को चोट को लेकर न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच राॅब बाॅल्टर ने क्रिकबज के हवाले से कहा “हम लॉकी और मैट के लिए बहुत दुखी हैं। इंजरी इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा हैं, लेकिन जब आपको मैच छोड़ने पड़ें, तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता। अच्छी बात यह है कि मैट पहले ही बाकी T20I मैचों से बाहर रहने वाले थे, क्योंकि आगे उनका गर्मियों का काफी व्यस्त शेड्यूल है। हमें उम्मीद है कि वह ODI मैचों में अहम भूमिका निभाएंगे। मुझे पता है कि लॉकी कल एडन पार्क में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन वह ODI मैचों में वापसी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”
खैर, पांच मैचों की टी20 सीरीज के बारे में आपको बताएं, तो भारत ने तीन मैचों बाद 3-0 की बढ़त हासिल कर रखी है। टीम इंडिया पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड आत्मसम्मान के लिए खेलती हुई नजर आएगी।
ये भी पढ़ें – NZ vs IND: क्या वरुण चक्रवर्ती को मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान










