जसप्रीत बुमराह इस हफ्ते गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू करेंगे, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके फिट होने की उम्मीद

जुलाई 31, 2026

Spread the love
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम में चुना है। हालांकि, श्रीलंका दौरे पर मैच खेलना पूरी तरह से बुमराह की मैच फिटनेस के अधीन है। भले ही बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया हो, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह से फिट होने पर निर्भर रहेगा।

श्रीलंका दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा। तो वहीं, इस मुकाबले में खेलने के लिए बुमराह ने मैच फिटनेस हासिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें याॅर्कर किंग बुमराह इस हफ्ते से अपनी गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू करेंगे, ताकि वह श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच शुरू होने से पहले पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल कर सकें।

इस बीच अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह श्रीलंका दौरे पर खेलने के लिए मैच फिटनेस को पूरी तरह से हासिल करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते और इसके लिए वह काफी वर्कलोड बढ़ाने वाले हैं।

बीसीसीआई के एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- “बुमराह इस हफ़्ते से बॉलिंग शुरू करेंगे और धीरे-धीरे उनके वर्कलोड को बढ़ाया जाएगा। उन्हें फिर से लंबे स्पेल तक बॉलिंग करने की आदत डालनी होगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम इस पर बारीकी से नजर रखेगी और शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, वे पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हो जाने चाहिए।”

श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन

श्रीलंका बनाम भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट, शनिवार, 15 अगस्त से बुधवार, 19 अगस्त2026 तक – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

दूसरा टेस्ट, रविवार, 23 अगस्त से गुरूवार, 27 अगस्त 2026 तक – सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है