हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

अक्टूबर 22, 2026

Spread the love

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

ब्रूक ने यह रिकाॅर्ड पाकिस्तान में जारी ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बनाया

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें अब वह वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ 116 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में जारी वनडे ट्राई सीरीज का तीसरा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ब्रूक ने 114 गेंदों में 202 रनों की पारी खेली और वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीगेंदें लगीटीमविरोधी टीमवेन्यूसाल
हैरी ब्रूक114इंग्लैंडश्रीलंकारावलपिंडी2026
शुभमन गिल116भारतवेस्टइंडीजगुवाहटी2026
ईशान किशन126भारतबांग्लादेशचट्टोग्राम2022
ग्लेन मैक्सवेल128ऑस्ट्रेलियाअफगानिस्तानमुंबई2023

ये अनोखा रिकाॅर्ड भी बनाया ब्रूक ने

इसके अलावा हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में 300, वनडे क्रिकेट में 200 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रूक से पहले पूर्व कैरेबियाई विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने यह कारनामा किया था। इसके अलावा 202 रनों के साथ हैरी ब्रूक वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले नाॅन-ओपनर बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा विशाल लक्ष्य

दूसरी ओर, रावलपिंडी में जारी इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (202 रन, 116 गेंद) की कप्तानी पारी के चलते 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए एक पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। इंग्लैंड के लिए ब्रूक के अलावा टाॅम बैंटन ने 50, जो रूट ने 69 और विल जैक ने 66* रनों की नाबाद पारी खेली।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या श्रीलंका इंग्लैंड से मिले 430 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें – पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है