
इंडियन प्रीमियर लीग हमेशा यही चाहता है कि क्रिकेट फैंस दुनियाभर में नए अनुभव का लुफ्त उठाए। आईपीएल 2025 में उन्होंने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि रोबोट डॉग खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र के दौरान उनके साथ खेल रहा है। यह वीडियो दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच से पहले अभ्यास सत्र की है। रोबोट डॉग को दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भी इस चार पैर मशीन से मुलाकात की।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जब रोबोट डॉग को देखा तो वह भी दंग रह गए। उन्होंने पूछा कि,’क्या है यह?’ मुंबई इंडियंस के शानदार तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने पूछा कि,’यह किस तरीके का डॉग है।’ हार्दिक पांड्या ने भी इस मशीन की प्रशंसा की।
यह रही वीडियो:
दिग्गज कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने भी इस नई मशीन के बारे में काफी चीजों का खुलासा किया। वह खुद इसे देखकर काफी खुश है और उन्हें उम्मीद है कि फैंस भी इसका लुफ्ट उठाना चाहेंगे। यही नहीं डैनी मॉरिसन ने तमाम फैंस से इस नई मशीन के नाम की मांग की है।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मैच की बात की जाए तो दोनों ही टीमों को इसमें दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में पांच मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्होंने हार का सामना किया है। दिल्ली टीम की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में एक मैच में भी हार नहीं झेली है।
टीम ने चार मैच खेले हैं और चारों में उन्होंने जीत दर्ज की है। इस मैच में भी दिल्ली टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।