‘कुछ जवाबदेही होनी चाहिए’- जोस बटलर को रिटेन नहीं किए जाने पर भड़के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

मई 2, 2025

Spread the love
Jos Buttler (Pic Source-X)

राजस्थान रॉयल्स (RR) को 1 मई को जयपुर में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 100 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और वे आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए। इस हार ने न केवल RR के अभियान को समाप्त कर दिया, बल्कि सीजन शुरू होने से पहले जो उन्होंने फैसले लिए उसपर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

खासकर जोस बटलर को रिलीज करना ये उनकी इस सीजन की सबसे बड़े गलती मानी जा रही है। इसी बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने स्टार इंग्लिश बल्लेबाज को बाहर करने के लिए फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट की आलोचना की। रॉयल्स ने 2025 सीजन से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था, लेकिन बटलर, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ियों को बाहर करके सुर्खियां बटोरीं।

इस फैसले ने उन्हें काफी हद तक प्रभावित किया। कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने और युवा भारतीय कोर के खराब प्रदर्शन के कारण, आरआर मैच जीतने के लिए संघर्ष कर रहे थे। 11 मैचों में, वे अब तक केवल तीन जीत हासिल कर पाए हैं। गिलक्रिस्ट ने अपनी आलोचना में उल्लेख किया कि किसी को इस निर्णय के लिए जवाबदेह होना चाहिए।

एडम गिलक्रिस्ट ने राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी को लताड़ा

गिलक्रिस्ट ने क्रिकबज पर कहा, “हमने माइक हसी को यह स्वीकार करते हुए सुना कि वे (सीएसके) ऑक्शन में गलत थे, और वे बाहर हो गए हैं। जोस बटलर के मामले में जो निर्णय लिया गया, उसके लिए किसी को जवाबदेह होना चाहिए। आरआर ने गलत निर्णय लिया, और वे खुद को बाहर पाते हैं। इसलिए, कुछ जवाबदेही होनी चाहिए। मुझे लगता है कि निश्चित रूप से, आंतरिक रूप से, उन्हें सवाल पूछने होंगे। यह एक बड़ी गलती थी।”

इस बीच, बटलर ने अपनी नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, जिसे मेगा नीलामी में 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालाँकि वह अपने सामान्य ओपनिंग स्लॉट के बजाय नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज ने 168.46 की स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 406 रन बनाए हैं। उल्लेखनीय रूप से, आरआर के खिलाफ खेल में बटलर ने मैच जीतने वाला अर्धशतक लगाया।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है