पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने Grant Bradburn को मुख्य कोच नियुक्त किया

मई 13, 2023

Spread the love

This content has been archived. It may no longer be relevant

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने Grant Bradburn को मुख्य कोच नियुक्त किया

हाल में ही न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच की भूमिका में थे Grant Bradburn

Grant Bradburn (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज 13 मई, शनिवार को आधिकारिक तौर पर न्यूजीलैंड के ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले ब्रैडबर्न पाक टीम के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दौरे पर अंतरिक कोच की भूमिका में कार्यरत थे।

बता दें कि पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में पाक टीम ने 4-1 से जीत हासिल की थी। तो वहीं अब पीसीबी चीफ नजम सेठी ने ग्रांट ब्रैडबर्न को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अगले दो सालों के लिए मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है।

ब्रैडबर्न को लेकर पीसीबी चीफ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ग्रांट ब्रैडबर्न की नियुक्ति पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से चीफ नजम सेठी ने एक प्रेस रिलीज के अनुसार कहा- मुझे पुरूष टीम के लिए मुख्य कोच के रूप में ग्रांट ब्रैडबर्न का नाम लेते हुए बड़ी खुशी हो रही है।

ब्रैडबर्न को कोचिंग का भरपूर अनुभव है। उन्होंने इससे पहले हमारी टीम के साथ काम किया है और नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वो हमारी कार्य पद्धति से भली-भांती परिचित हैं। वह टीम को आगे ने जाने के एक काबिल उम्मीदवार है।

दूसरी ओर एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाने से पहले पाक टीम वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का सामना करने वाली है। तो वहीं आपको ब्रैडबर्न के बारे में जानकारी दें तो वह इससे पहले पाक टीम के साथ 2018 में फील्डिंग कोच और उसके बाद साल 2021 तक उच्च प्रदर्शनकर्ता कोचिंग भी कर चुके हैं।

तो वहीं अपनी नियुक्ति पर ब्रैडबर्न ने कहा- मुख्य कोच के रूप में पाकिस्तान जैसी अत्यधिक प्रतिभाशाली और कुशल टीम के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हम अपने खेल को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने बढ़ते कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। मिकी ऑर्थर और मैं टीम को सपोर्ट और विकसित करने के लिए उत्साहित हैं।

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है