“मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है”- Srh से मिली करारी हार के बाद बोले केएल राहुल

मई 9, 2024

Spread the love

“मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है”- SRH से मिली करारी हार के बाद बोले केएल राहुल

SRH के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने 33 गेंदों में 29 रनों की धीमी पारी खेली।

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में 8 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। यह लखनऊ की टीम के लिए भूलने योग्य मैच रहा, क्योंकि यहां उन्हें 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल काफी बेबस नजर आए। राहुल का मानना है कि, अगर उनकी टीम 240 रन भी बोर्ड पर लगा देती तो एसआरएच शायद उसे चेज कर लेती।

बता दें, एलएसजी ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 165 रन बनाए थे, इस स्कोर का पीछा एसआरएच ने महज 9.4 ओवर में कर लिया। यह आईपीएल की ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में 10 ओवर के अंदर की गई अब तक की सबसे बड़ी रन चेज है। केएल राहुल इस करारी शिकस्त के बाद निशब्द नजर आए और उन्होंने कहा कि अब उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं बचे हैं।

SRH से मिली करारी हार के बाद केएल ने दिया ये बयान

SRH से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, “मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है। हमने टीवी पर इस तरह की बैटिंग देखी है। लेकिन ये अविश्वसनीय बल्लेबाजी थी। हर गेंद बल्ले के बीच में लग रही थी। उनके स्किल्स कमाल के थे।

उन्होंने अपने छक्के लगाने की स्किल्स पर कड़ी मेहनत की है। उन्होंने हमें दूसरी पारी में पिच कैसी खेली है, यह जानने का मौका ही नहीं दिया। उन्हें रोकना मुश्किल था क्योंकि पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हारने वाली टीम होने के नाते, लिए गए फैसलों पर सवाल उठते हैं। हम 40-50 रन कम बना पाए। पावरप्ले में विकेट गंवाने के बाद हम मोमेंटम नहीं हासिल कर सके। आयुष और निकी ने अच्छा बल्लेबाजी करके हमें 166 तक पहुंचाया। लेकिन अगर हम 240 रन भी बना लेते तो भी वह शायद चेज कर लेते।”

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है