रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में हो रही लड़ाई, ऐसी बात सामने आई जिसपर नहीं होगा यकीन!
जनवरी 3, 2025
Tags:
No tags for this post.
Spread the love
रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में हो रही लड़ाई, ऐसी बात सामने आई जिसपर नहीं होगा यकीन!
सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच एक दूसरे से असहमत और झगड़े की खबरें भी सामने आईं, जिसमें एमसीजी टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर के गुस्से की रिपोर्ट भी शामिल है।
अद्यतन – जनवरी 3, 2025 2:58 अपराह्न
(Image Credit- Twitter X)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छे नोट पर हुई थी जब उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। लेकिन इसके बाद से टीम का प्रदर्शन संघर्षपूर्ण रहा है और वे अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे। मेजबान टीम फिलहाल 2-1 की बढ़त पर है और 10 साल बाद खिताब वापस जीतने की प्रबल दावेदार है।
इस सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच एक दूसरे से असहमत और झगड़े की खबरें भी सामने आईं, जिसमें एमसीजी टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर के गुस्से की रिपोर्ट भी शामिल है। हाल ही में यह भी खबर आई है कि खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी है। सूत्रों के मुताबिक, पर्थ में जीत के बाद खिलाड़ी अलग-अलग ग्रुप में बंट गए हैं और उन्होंने एक साथ जीत का जश्न नहीं मनाया।
सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा-
“खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में साथ बैठकर ड्रिंक नहीं ली और ना ही बाहर जाकर एक साथ डिनर किया। इसके बजाय, वे छोटे ग्रुप में बंट गए और अलग-अलग घूमने चले गए। कुछ खिलाड़ी नोबू (एक प्रसिद्ध जापानी रेस्टोरेंट चेन) में डिनर करने के लिए साथ आए जिसमें लगभग सात या आठ खिलाड़ी, जिनमें से कुछ सहायक कोच भी शामिल थे।”
गौतम गंभीर ने नहीं किया खिलाड़ियों संग डिनर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ डिनर किया जबकि कुछ खिलाड़ी बाहर भोजन करते नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक
“मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ डिनर किया और समय बिताया। वहीं, कुछ युवा खिलाड़ियों को बाद में रात में हाय स्ट्रीट पर घूमते हुए देखा गया। यह सब तब हुआ जब सपोर्ट स्टाफ ने अपने क्रेडिट कार्ड से खिलाड़ियों को पार्टी देने की बात कही ताकि सब एकसाथ रहे और उनके बीच बॉन्ड और मजबूत हो सके। लेकिन खिलाड़ियों में से किसी की भी इस चीज में खास रुचि नहीं थी। सभी ने अपने-अपने प्लान बना लिए थे।”
यह रिपोर्ट देखकर ऐसा लगता है कि, टीम इंडिया के खिलाड़ियों में अच्छी तालमेल की काफी कमी है।
morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां...
IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी...
IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा...