प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता विजय देवराकोंडा ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना सबसे पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी कहा है। विजय देवरकोंडा महेंद्र सिंह धोनी के तरफ से फैन है जब उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। विजय देवरकोंडा ने यह भी कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के घर के मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में उपस्थित रहना चाहते हैं।
विजय देवरकोंडा भी काफी प्रसिद्ध अभिनेता है और उन्होंने कई शानदार मूवीज में अभिनय किया है। विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उन्होंने कई बेहतरीन मूवीज में अभिनय किया और तमाम लोगों का दिल जीता।
IndianGlitz Telugu के साथ इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा ने कहा कि, ‘मुझे चेन्नई टीम से काफी प्यार है। मैं महेंद्र सिंह धोनी से भी काफी प्यार करता हूं। मैं धोनी से उनके शुरुआती दिनों से काफी प्यार करता हूं। इसलिए मैं यह देखना चाहूंगा। मैंने यह सुना है कि चेन्नई स्टेडियम मैच देखने के लिए सबसे अच्छा स्टेडियम है।’
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है
बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स में गुजरात टाइटंस को हराया था। इस सीजन में भी टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है। अब चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 31 मार्च को विशाखापट्टनम में खेलना है। अभी तक इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी नहीं की है लेकिन आने वाले मुकाबलों में उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हुए देखा जा सकता है।