हाथी चाहे धूल में सना हो फिर भी सम्मानित होगा…: रोहित शर्मा की तारीफ में एक से बढ़कर एक शायरी लिख रहे हैं सिद्धू

मार्च 30, 2024

No tags for this post.
Spread the love
Rohit Sharma and Navjot Singh Siddhu (Pic SOurce-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बता दें, मुंबई इंडियंस की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में अभी तक मुंबई इंडियंस एक भी मैच जीतने में नाकाम रही है।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। यही नहीं मुंबई फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया।

हालांकि अभी तक उनका यह फैसला काफी खराब साबित हुआ है। मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस भी इस बात से काफी निराश थे कि रोहित शर्मा को कप्तानी न देकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त करना काफी खराब फैसला था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक रोहित शर्मा ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना पक्ष रखा है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो रोहित शर्मा के लिए शायरी कह रहे हैं। यही नहीं उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘हाथी चाहे धूल में सना हो फिर भी सम्मानित होगा, कुकर को सोने की जंजीरों में भी बांध तो सम्मानित नहीं होता।’

यह रहा नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट:

बता दें, रोहित शर्मा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दो मैच में 34.50 के औसत से 69 रन बनाए है। उन्हें अभी तक दोनों मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी मिली है लेकिन रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

अब मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। टीम इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। यही नहीं रोहित शर्मा भी इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करने को देखेंगे।

MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड

IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए

5 आईपीएल टीमें जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फाॅलोअर्स

सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाली IPL की टॉप 5 टीमें

आईपीएल 2024 सीजन के दौरान प्रत्येक टीम में क्या देखना है

एक नजर IPL 2024 में क्रिकेटरों की खूबसूरत गर्लफ्रेंड्स पर

IPL के इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम हैं टॉप रिकॉर्ड!

IPL 2024 : सभी 10 टीम के संभावित इम्पैकट प्लेयर, देखें लिस्ट

3 दिग्गज गेंदबाज जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 हजार से ज्यादा गेंदें फेंकी

IPL में इन 5 गेंदबाजों को पड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के
MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador