10 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

फरवरी 10, 2025

Spread the love

3) जय शाह का बड़ा ऐलान, IND vs ENG तीसरे वनडे में लॉन्च होगी खास पहल; बचाई जाएगी कई जिंदगियां

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने बुधवार, 12 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी जागरूकता पहल ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ की शुरुआत की घोषणा की। शाह ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यह घोषणा की, जहां उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए अंगदान को बढ़ावा दिया।

4) OCA पर गिरी गाज..! Floodlight की खराबी को लेकर ओडिशा सरकार लेगी ऐसा एक्शन

कटक में दूसरे वनडे मैच में ओडिशा के मुख्यमंत्री चरण माझी, खेल मंत्री सूर्याबंशी सूरज और कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ओडिशा के खेल मंत्री ने मैच के बाद कहा, “फ्लडलाइट की गड़बड़ी के बारे में OCA से जवाब मांगा जाएगा। OCA द्वारा सभी सावधानियां बरतने और व्यापक पूर्व व्यवस्था करने के बावजूद यह घटना घटी।” ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय बेहरा ने मामले को लेकर रिपोर्टरों को बताया, “जब एक जनरेटर खराब हो गया, तो हमने दूसरा जनरेटर चालू कर दिया। लेकिन जनरेटर को हटाने में कुछ समय लगा, क्योंकि खिलाड़ियों का वाहन टावर और दूसरे जनरेटर के बीच में खड़ा था।”

5) “मैं यहां काफी लंबे समय से हूं और…”, कटक में शतक के बाद अपने माइंडसेट को लेकर बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जब आप इतने समय खेल लेते हैं और रन बना लेते हैं तो आपको पता होता है कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि, प्लेयर को अपने माइंडसेट पर भरोसा रखना चाहिए और खेल का मजा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि, “मैं इसी के बारे में बात कर रहा था, देखो जब लोग इतने सालों तक खेल लेते हैं और इतने सारे रन बना लेते हैं। इसका मतलब है कि कुछ तो है। मैंने लंबे समय से इस गेम को खेल रहा हूं और मुझे पता है कि किस चीज की जरूरत है। यह बस ऐसा है कि वहां जाओ और अपनी चीजें करों। जो आज मैंने किया वो मेरी एक चीज है।”

6) पीयूष चावला ने बताया कैसी होगी Champions Trophy के लिए Team India की Playing 11! देखें सभी नाम

2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के उपविजेता रहने के बाद, भारतीय टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट का नौवां संस्करण 19 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर और 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य पीयूष चावला ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI का अनुमान लगाया है।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (अगर फिट रहते हैं), मोहम्मद शमी।

7) Matthew Breetzke ने रचा इतिहास, ODI डेब्यू पर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI डेब्यू करते हुए इतिहास रचा। वह वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। ब्रीट्ज़के ने सोमवार को पाकिस्तान के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में अपने वनडे डेब्यू में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। ब्रीट्ज़के ने प्रोटियाज के लिए ओपनिंग करने के लिए आए। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपनी 148 गेंदों की शानदार पारी के दौरान, ब्रीट्ज़के ने 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 150 रन की शानदार पारी खेली।

8) “ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेंगे…”, WPL 2025 शुरू होने से पहले बोलीं DC की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज

महिला प्रीमियर लीग (WPL)  के पहले दो सीजनों में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है, टीम फाइनल में जरूर पहुंची लेकिन दोनों ही बार ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। इस सीजन के शुरू होने से पहले जेमिमा रोड्रिग्ज ने कहा कि, “हम एक टीम के रूप में पिछले दो सीजन में बहुत अच्छे और कंसिस्टेंट रहे हैं। बेशक, यह एक फाइनल है, जिसके बारे में मुझे यकीन है कि हम इसे पार कर लेंगे, और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेंगे, लेकिन हम सही चीजें कर रहे हैं। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप रिजल्ट को कंट्रोल नहीं कर सकते। हम DC यूनिट के रूप में अपनी पूरी मेहनत कर रहे हैं और जीतने के लिए खेलते रहेंगे।”

9) भगवान ग्रेट हैं…रोहित शर्मा के लिए सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी वायरल, कप्तान ने कप्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे

अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं। ये कुछ शब्द थे जो टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शर्मा की तस्वीर के साथ पोस्ट किया। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे टेस्ट और टी20 के कप्तान ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में लय हासिल की। हिटमैन ना इस दौरान अपने पुराने अंदाज में नजर आए बल्कि उन्होंने शतक ठोक टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई। 300 से अधिक के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 12 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 119 रनों की तूफानी पारी खेली।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है