150 टी20 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, खास अंदाज में सूर्यकुमार यादव ने दी भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं

जनवरी 14, 2024

Spread the love
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav (Image Source: Getty Images)

इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इसी के साथ विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

बता दें, चोटिल होने की वजह से सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में भाग नहीं ले पाए हैं। हालांकि उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए रोहित शर्मा को इस खास उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

यह रही सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Suryakumar Yadav Insta Story

बता दें, रोहित शर्मा पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 प्रारूप में 150 मुकाबले खेले है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग है जिन्होंने 134 टी20 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर आयरलैंड के जॉर्ज डाकरेल है। उन्होंने अभी तक 128 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं जिन्होंने 124 टी20 मैच खेले हैं।

रोहित शर्मा ने अभी तक 150 टी20 मैच में 31 के ऊपर के औसत से 3853 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक भी शामिल है। रोहित शर्मा की कप्तानी भी काफी अच्छी रही है और उन्होंने 53 टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 40 मैच जीते हैं।

इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था। मेजबान 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है। अब देखना यह है कि दूसरे टी20 को कौनसी टीम अपने नाम करती है? अभी तक भारतीय टीम ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए हैं। भारत को दूसरा टी20 जीतने के लिए 153 रनों की जरूरत है।

5 खिलाड़ी जिन्होंने T20i क्रिकेट में लिए हैं सबसे ज्यादा कैच

4 खिलाड़ी जिन्होंने क्रिकेट में फेंकी हैं सबसे ज्यादा डाॅट गेंदें (ऑल-फाॅर्मेट और एक्टिव प्लेयर्स)

5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करियर में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले टाॅप 5 बल्लेबाज

IND vs AFG: कप्तान रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका, देखें प्लेइंग XI

हार्दिक पांड्या ही नहीं मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को भी कर चुकी है ट्रेड

5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटननेशनल मैच में बनाए हैं 3 हजार से ज्यादा रन

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

IPL 2024: शुभमन गिल की कप्तानी में ऐसी होगी गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI

5 खिलाड़ी जिन्होंने ओपनिंग करते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूप में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है