
1. NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों ने प्लेइंग XI में किए दो बड़े बदलाव
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 6वां मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 24 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के
बांग्लादेश: तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान
2. IPL 2025 से पहले सीएसके ने किया बड़ा ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो 22 मार्च से हो रही है। हाल ही में टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा हुई है। वहीं अब 2025 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग डिपार्टमेंट में एक बड़ा बदलाव किया है। CSK ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और काफी अनुभवी कोच श्रीधरन श्रीराम को अब अपना सहायक गेंदबाजी कोच बनाया है। चेन्नई के ही रहने वाले श्रीराम भारत के लिए आठ वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। 49 साल के इस पूर्व क्रिकेटर का कोचिंग करियर काफी सफल रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ काफी काम किया है।
3. विराट के शतक और भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद गदगद हुए गुरू राजकुमार शर्मा, दिया खास रिएक्शन
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच में अपने करियर का 82वां और वनडे करियर का 51वां शतक ठोका। क्रिकेट में कोहली के इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने के बाद, साथी खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, अब इस क्रम में नया नाम विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) का जुड़ गया है। राजकुमार शर्मा ने कोहली के शतक को लेकर खास रिएक्शन दिया है। जकुमार शर्मा ने विराट कोहली को इंस्टा पर टैग करते हुए एक स्टोरी अपडेट की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा- एकेडमी के नेट्स से लेकर 82 इंटरनेशनल शतक तक, इससे अधिक गर्व की बात नहीं हो सकती, चैंप विराट कोहली
4. बाबर आजम ‘Fraud’ है और शुरुआत से ही वह ऐसे रहे हैं: भारत के खिलाफ मैच के बाद शोएब अख्तर ने दिया बोल्ड बयान
पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को ‘Fraud’ कहा है। शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि बाबर आजम शुरुआत से ही टीम के साथ धोखा कर रहे हैं। बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
5. पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के बावजूद, भारत कैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल खेलने से चूक सकता है? जानिए
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम की जगह सेमीफाइनल के लिए फिक्स नहीं हुई है। एक और समीकरण है, जिसकी वजह से टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है। बता दें कि भारत अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार जाए, और बांग्लादेश अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत हासिल कर ले। तो ऐसे में ग्रुप ए में भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के तीन मैचों बाद 4-4 पाॅइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में टाॅप 2 टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिसका नेट-रनरेट बेहतर होगा।
6. भारत से हार के बाद पूरी टीम पर भड़के मोहम्मद रिजवान, बोले- “बार-बार वही गलती दोहरा…”
मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा, हां, मैं कहूंगा कि हमारा सफर खत्म हो गया है, यह सच है। अगला मैच, बांग्लादेश न्यूजीलैंड के साथ क्या करता है और न्यूजीलैंड भारत के साथ क्या करता है। हम क्या करते हैं? यह एक लंबी जर्नी है। हमें दूसरे मैचों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। एक कप्तान के तौर पर मुझे यह सिनैरियो (दूसरी टीमों पर निर्भर रहना) पसंद नहीं है। अगर हम अपने दम पर कुछ कर सकते तो बात अलग होती। हम न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ अपनी हार को स्वीकार करते हैं, लेकिन दूसरे रिजल्ट पर नजर नहीं रखना चाहते।”
7. Virat Kohli की बहन का पोस्ट हुआ सुपर वायरल, धाकड़ बल्लेबाजी देख भाई के लिए लिखी बड़ी बात
विराट कोहली के शतक के बाद उनकी बहन ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- जब आप एक बहादुर चेहरा दिखाते हैं और ये दिखाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं कि आप उस सम्मान को क्यों बरकरार रखते हैं जो आपको हमेशा मिला है। विनम्रता के साथ महानता, भगवान आपको आशीर्वाद दें बहुत गर्व है आप पर।
8. Team India के ड्रेसिंग रूम में हुई गब्बर की एंट्री, जिसके बाद उन्होंने पटेल को पहनाया मेडल
Team India के सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो शेयर किया गया है, वीडियो की शुरूआत में फील्डिंग कोच से मजाक करते हुए नजर आए हिटमैन। उसके बाद टीम की फील्डिंग को लेकर कोच टी दिलीप ने सभी की तारीफ की, साथ ही बताया कि फील्डिंग के लिए मेडल जीतने की रेस में जडेजा, अक्षर और श्रेयस अय्यर थे। जिसके बाद स्टाइलिश अंदाज से शिखर धवन ने ड्रेसिंग रूम में एंट्री ली, साथ ही धवन ने बेस्ट फील्डर का मेडल अक्षर पटेल को पहनाया।
9. बस Pakistan के खिलाड़ियों और फैन्स का रोना बाकी रह गया था, हार के बाद कुछ ऐसा था नजारा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Pakistan टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है, जहां ये टीम लगातार 2 मैच हार चुकी है। इस बीच पाक टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद का है और उस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से लेकर फैन्स के चेहरे देखने लायक हैं।
10. विराट के शतक और टीम इंडिया की जीत पर तेंदुलकर शेयर किया ये पोस्ट, पढ़कर हो जाएगा आपका दिल खुश
सचिन तेंदुलकर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि, “सबसे बहुप्रतीक्षित मैच का शानदार रिजल्ट। यह सच में एक रियल नॉक आउट मैच था। विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार पारियां खेली। हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, खासकर कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने।”









