Asia Cup 2025: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11

सितम्बर 16, 2025

Spread the love
Asia Cup 2025: BAN vs AFG (image via getty)

बांग्लादेश मंगलवार, 16 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में चल रहे एशिया कप 2025 के मैच नंबर 9 में अफगानिस्तान से भिड़ेगा।

बांग्लादेश ने अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग को सात विकेट से हराकर धमाकेदार अंदाज में की। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ अपने पिछले मैच में बांग्लादेश दबाव में दिखी थी और उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, अफगानिस्तान ने हांगकांग पर 94 रनों की बड़ी जीत हासिल की है और वह इसी लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा।

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच डिटेल्स

मैचबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, मैच 9, एशिया कप 2025
वेन्यूशेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी
दिनांक और समयमंगलवार, 16 सितंबर, रात 8:00 बजे
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंगसोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट), और यप्प टीवी (ऐप और वेबसाइट)

अबू धाबी की पिच अभी तक बल्लेबाजों के पक्ष में रही है, लेकिन गेंदबाजों को भी पिचों से मदद मिली है। यहां तापमान ज्यादा रहने का अनुमान है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 135 रन रहा है, और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड

खेले गए मैच12
बांग्लादेश ने5 जीते
अफगानिस्तान ने07 जीते
टाईड00
पहला मैच16 मार्च 2014
सबसे हालिया मैच25 जून 2024

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश: परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है