
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।
टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन मैच में तीनों में जीत दर्ज की है जबकि आस्ट्रेलिया ने दो में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दोनों ही टीम काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्हें पहले सेमीफाइनल मैच में भी धमाकेदार क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो शानदार खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट का खेलना इंडिया के खिलाफ बहुत ही मुश्किल है क्योंकि वह इस समय चोटिल है।
पहले सेमीफाइनल मैच से पहले हम आपको बताते हैं ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI के बारे में।
सलामी बल्लेबाज: ट्रेविस हेड और जैक फ्रेजर-मैकगर्क

ट्रेविस हेड का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और भारत के खिलाफ भी इस धाकड़ बल्लेबाज का फॉर्म हमेशा ही टॉप पर रहा है। ट्रेविस हेड पहले सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं और अपनी टीम की जीत में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
जैक फ्रेजर-मैकगर्क की बात की जाए तो भले ही अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में वह अपनी छाप अभी तक नहीं छोड़ पाए हैं लेकिन टी20 फॉर्मेट में उन्हें हमेशा ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। टीम इंडिया उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
मिडिल ऑर्डर: स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी

स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। भले ही पिछले कुछ मैच से यह दोनों खिलाड़ी बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन अपने दिन में यह किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं। टीम इंडिया के खिलाफ भी इन दोनों खिलाड़ियों को जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
जोश इंग्लिस इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग शतक बनाया था। इंडिया के खिलाफ भी वह धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। एलेक्स कैरी की बात की जाए तो उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। वनडे फॉर्मेट में भी इस खिलाड़ी के आंकड़े शानदार रहे हैं। एलेक्स कैरी मिडिल ओवर में किसी भी स्पिनर के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल सकते हैं।
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली

इंडिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मैच में ऑलराउंडर के रूप में ग्लेन मैक्सवेल और कूपर कोनोली को खेलते हुए देखा जा सकता है। दुबई में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और इसी वजह से कूपर कोनोली को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।
ग्लेन मैक्सवेल की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है और वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी मैच में यह दोनों खिलाड़ी काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
गेंदबाज: एडम जम्पा, नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन

एडम जम्पा के पास अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है और इंडिया के किसी भी गेंदबाज के खिलाफ वह घातक गेंदबाजी करते हुए उनके ऊपर दबाव डाल सकते हैं। दुबई में उन्हें काफी मदद मिलेगी और यह बात टीम इंडिया को भी काफी अच्छी तरह से पता है।
टीम में दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। यह दोनों तेज गेंदबाज हैं नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास अपनी गति से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को चकमा देने की काबिलियत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो लेकिन मैट हेनरी ने टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था और 5 विकेट झटके थे। इन दोनों ही गेंदबाजों को ऐसा करते हुए देखा जा सकता है।









