
इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं, इस मैच के शुरू होने से पहले इंग्लिश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि कंधे की चोट की वजह से टीम के कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स इस मैच से बाहर हो गए हैं। स्टोक्स अभी तक इंग्लैंड की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट (17) लेने वाले गेंदबाज हैं। साथ ही उन्होंने बल्ले से भी कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं। स्टोक्स के ना होने से पहले, इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है।
भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग।









