Hardik Pandya के सपोर्ट में उतरे Sonu Sood! कहा- प्लेयर्स का सम्मान करना सीखो

मार्च 30, 2024

No tags for this post.
Spread the love
Hardik Pandya & Sonu Sood (Photo Source; X/Twitter)

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कुछ निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद हार्दिक पांड्या की कड़ी आलोचना के बीच क्रिकेटरों के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने फैंस से उन खिलाड़ियों का सम्मान करने का आग्रह किया है, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।

हालांकि सोनू सूद ने अपने उस पोस्ट में किसी क्रिकेटर का नाम लिया, लेकिन फैंस उसको स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद से ही काफी ट्रोल किया जा रहा है। पिछले सीजन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। इतना ही नहीं ‘आईपीएल 2024’ मैचों के दौरान स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भी पांड्या को Boo किया गया था।

क्रिकेटर्स के लिए Sonu Sood ने शेयर किया पोस्ट

किसी भी खिलाड़ी का नाम लिए बिना, अभिनेता सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, ‘हमें अपने खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। वे खिलाड़ी जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया, वे खिलाड़ी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया। एक दिन आप उनके लिए जयकार करते हैं, अगले दिन आप उनकी आलोचना करते हैं।’

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘यह वे नहीं हैं, यह हम हैं जो असफल होते हैं। मुझे क्रिकेट पसंद है। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर क्रिकेटर से प्यार करता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कप्तान के रूप में खेलते हैं या टीम में 15वें व्यक्ति के रूप में। वे हमारे हीरो हैं।’ हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया।

आपको बता दें कि, IPL 2024 में हार्दिक एंड कंपनी पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला, सोमवार, 1 अप्रैल को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगा, जहां उनकी नजरें वापसी करने और इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी।

MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador