IND vs AFG: तो इस वजह से दूसरे टी20 में नहीं खेल रहे हैं गिल, तिलक, सैमसन, कुलदीप और आवेश खान

जनवरी 14, 2024

Spread the love
Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में शुभमन गिल और तिलक वर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था और यह दोनों ही खिलाड़ी दूसरे मैच में नहीं खेल रहे हैं।

दूसरे टी20 मुकाबले में इन दोनों की जगह विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। शुभमन गिल और तिलक वर्मा के अलावा इस मैच में कुलदीप यादव, संजू सैमसन और आवेश खान को भारतीय प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शुभमन गिल और तिलक वर्मा दोनों ही खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। शुभमन गिल ने पहले टी20 में 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाए थे जबकि तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रनों का योगदान दिया था।

दूसरे टी20 मुकाबले को भी भारतीय टीम अपने नाम करना चाहेगी

दूसरे मैच के टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘हम लोग पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। इसके पीछे कोई मुख्य कारण नहीं है। दरअसल मैदान की बाउंड्री छोटी है। पहले मैच में भी हमने जिन चीजों को लेकर बात की थी वैसा ही प्रदर्शन किया।

सभी खिलाड़ियों को अपने खेल के बारे में पता है और हम इस मैच में भी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। गिल और तिलक की जगह विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने टीम में वापसी की है।’

अफगानिस्तान टीम पहले टी20 में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी लेकिन अब दूसरे मुकाबले को वो भी अपने नाम जरूर करना चाहेगा।

5 खिलाड़ी जिन्होंने T20i क्रिकेट में लिए हैं सबसे ज्यादा कैच

4 खिलाड़ी जिन्होंने क्रिकेट में फेंकी हैं सबसे ज्यादा डाॅट गेंदें (ऑल-फाॅर्मेट और एक्टिव प्लेयर्स)

5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करियर में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले टाॅप 5 बल्लेबाज

IND vs AFG: कप्तान रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका, देखें प्लेइंग XI

हार्दिक पांड्या ही नहीं मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को भी कर चुकी है ट्रेड

5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटननेशनल मैच में बनाए हैं 3 हजार से ज्यादा रन

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

IPL 2024: शुभमन गिल की कप्तानी में ऐसी होगी गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI

5 खिलाड़ी जिन्होंने ओपनिंग करते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूप में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है