ODI World Cup 2023: विज्ञापन, एयरलाइंस और होटलों की हुई चांदी, बीसीसीआई ने किया बकाया भुगतान

जनवरी 19, 2024

Spread the love
ICC Cricket World Cup (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों का हार का सामना करना पड़ा।

यह पहली बार था भारत की मेजबानी में पूरा वर्ल्ड कप खेल गया था। तो वहीं इस वर्ल्ड कप से भारत की विज्ञापन, एयरलाइंस और होटल कंपनी को काफी लाभ पहुंचा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल में ही सभी लोगों के बकाया बिल चुकाए हैं।

बीसीसीआई ने दी जानकारी

बता दें कि 25 लाख से अधिक के भुगतान की जानकारी को बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। इन बकाया भुगतानों में बीसीसीआई ने सबसे बड़ा भुगतान स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनी TCM (21st सेंचुरी मीडिया) को किया है। वर्ल्ड कप के दौरान मार्केटिंग का पूरा काम इसी फर्म ने किया था, जिसमें फाइनल मैच के दौरान मिड इनिंग सेरेमनी भी शामिल थी। इसके लिए इस फर्म को बीसीसीआई ने 38.60 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

इसके अलावा अन्य बड़े भुगतानों में शामिल मीडिया इन्वेसमेंट ग्रुप एम को मीडिया मैनेजमेंट के लिए 23.47 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। तो वहीं एयरलाइंस विस्तारा को उसकी सेवाओं के लिए 8 करोड़, DNA Entertainment को 6.9 करोड़ और आकाशा एयर को 3 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कंपनी KTC India Pvt Ltd को बीसीसीआई ने 2.9 करोड़, आईटीसी होटल को 2.5 करोड़ और स्पाइजेट को 2 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। साथ ही इन भुगतानों में नंवबर 2023 से पहले टूर्नामेंट के छोटे खर्चों की जानकारी शामिल नहीं है।

तो वहीं मौटे तौर पर एयरलाइंस को बीसीसीआई ने 16 करोड़ का भुगतान किया है जिसमें आकाशा, स्पाइसजेट और विस्तारा एयरलाइंस शामिल हैं। साथ ही बीसीसीआई ने होटलों को 10.4 करोड़ रुपए का भुगतान किया है, जिसमें खिलाड़ी वर्ल्ड कप के दौरान ठहरे थे। इन होटलों में रैडीसन ब्लू, आईटीसी, ताज और नरीमन पाॅइंट जैसे होटलों का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें- आदित्य बिरला ग्रुप IPL की टाइटल स्पाॅन्सरशिप लेने की दौड़ में सबसे आगे

T20Is में सबसे ज्यादा बार रन-आउट होने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

IPL 2024: पैट कमिंस करेंगे कप्तानी..! जानें SRH की प्लेइंग XI

भारत की ओर से T20I क्रिकेट की टाॅप- 4 साझेदारियां

5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने सबसे तेज बनाए 4 हजार टेस्ट रन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से कटेगा इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का पत्ता

IPL 2024: ऋषभ पंत की वापसी, जानें कैसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टाॅप 4 खिलाड़ी

5 खिलाड़ी जिन्होंने T20i क्रिकेट में लिए हैं सबसे ज्यादा कैच

4 खिलाड़ी जिन्होंने क्रिकेट में फेंकी हैं सबसे ज्यादा डाॅट गेंदें (ऑल-फाॅर्मेट और एक्टिव प्लेयर्स)
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है