
आगामी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 14 सितंबर से हो चुकी है। पहला मैच मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
इसके अलावा भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 35वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अनुभवी खिलाड़ी को साथी खिलाड़ी व क्रिकेट जगत जमकर शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है।








