
बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अंडर-19 और कुछ चुनिंदा तेज गेंदबाज प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। इसको लेकर एक वीडियो भी बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान बाबर आजम को जगह नहीं मिली है। साथ ही विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को भी टीम से बाहर रखा गया है। इसको लेकर फैंस काफी तेजी से पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।








