T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया

फरवरी 18, 2026

Spread the love
India vs Netherlands (Image Credit- Twitter X)

भारत और नीदरलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज 18 फरवरी, बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपने सभी चार लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे (66) की अर्धशतकीय पारी के दम पर नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए स्काॅट एडवर्ड्स एंड कंपनी 176 रन ही बना सकी।

भारत बनाम नीदरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बनाए। अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हुए। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आर्यन दत्त ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

इनफाॅर्म ईशान किशन ने 18, तिलक वर्मा ने 31 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 4 चौके व 6 छक्कों की मदद से 66 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, तो हार्दिक पांड्या ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दूसरी ओर, नीदरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो लोगान वान वीक को 3 और आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले। इसके अलावा कायल क्लेन के हाथ एक सफलता लगी।

इसके बाद, जब नीदरलैंड भारत से मिले 194 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर कुल 176 रन ही बना पाई। मैच में नीदरलैंड के खिलाड़ियों को अच्छा स्टार्ट मिला, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए, तो शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है