T20 World Cup Winner की अब तक की लिस्ट, साल 2007 से 2024 तक

मई 24, 2024

No tags for this post.
Spread the love
T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अगले महीने यूएसए और वेस्टइंडीज में किया जाएगा। सभी टीमें जोर शोर से इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रही हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को करेगी। इसके बाद भारत-पाक की टीमें 9 जून को आमने-सामने होगी। इस मुकाबले का सभी फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

साल 2007, जब भारतीय क्रिकेट में हुई थी धोनी युग की शुरुआत। एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उस वक्त भारत इस टूर्नामेंट में युवा टीम के साथ उतरा था। सचिन तेंदुलकर , राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली और अनिल कुंबले जैसे स्टार प्लेयर ने टूर्नामेंट में नहीं खेला था।

ऐसे में किसी ने नहीं सोचा था कि भारत उस वर्ल्ड कप का चैंपियन बनेगा, लेकिन पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे धोनी की युवा भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

ICC T20 वर्ल्ड कप एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन आईसीसी के द्वारा होता है। इस मेगा इवेंट का पहला एडिशन साउथ अफ्रीका की मेजबानी में साल 2007 में खेला गया था। पिछले टी20 विश्व कप (2022) में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस तरह पाकिस्तान की टीम का फिर से चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

साल 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत (Indian Cricket Team) को 10 विकेट से मात दी थी। सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से अर्धशतक निकला था।वहीं, हार्दिक पांड्या ने 63 रन की पारी खेली थी। इसके बावजूद 169 रन का लक्ष्य इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर और एलेक्स की तूफानी शतकीय साझेदारी के दम पर किया।

साल 2007 के बाद से अब तक टीम इंडिया ये ट्रॉफी नहीं जीत सकी हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम से टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में उम्मीद है कि वो 17 साल के खिताब के सूखे को खत्म करें। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं साल 2007 से अब तक किस टीम ने सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

ICC T20 Cricket World Cup Winners (2007-2024)

क्रमश:
विनर
रनर-अप
साल/ मेजबानी

1.
भारत
पाकिस्तान
2007/ साउथ अफ्रीका

2.
पाकिस्तान
श्रीलंका
2009/ इंग्लैंड

3.
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया
2010/ वेस्टइंडीज

4.
 वेस्टइंडीज 
श्रीलंका
2012/ श्रीलंका

5.
श्रीलंका
भारत
2014/ बांग्लादेश

6.
वेस्टइंडीज
इंग्लैंड
2016/भारत

7
कोविड-19 की वजह से आयोजन स्थगित
कोविड-19 की वजह से आयोजन स्थगित
2019/ऑस्ट्रेलिया

8.
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
2021/ यूएई और ओमन

9.
इंग्लैंड
पाकिस्तान
2022/ ऑस्ट्रेलिया

10.
        ????
         ????
2024/ वेस्टइंडीज और अमेरिका

MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador