Who is Mayank Yadav? जिन्होंने IPL डेब्यू मैच में 155.8 की स्पीड से गेंदबाजी कर उड़ाए बल्लेबाजों के होश

मार्च 30, 2024

No tags for this post.
Spread the love
Mayank Yadav (Photo Source: IPL Official Website)

Who is Mayank Yadav? आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 178 रन ही बना पाई, और लखनऊ ने 21 रनों से जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आज लखनऊ सुपर जायंट्स के डेब्यूडेंट मयंक यादव के खिलाफ स्ट्रगल करते हुए नजर आए। मयंक यादव (Mayank Yadav) लगातार 145,150,और 155 की गति से गेंदबाजी करते हुए नजर आए। मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए 3 विकेट अपने नाम किया है।

Mayank Yadav ने किया शानदार IPL डेब्यू

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले ओवर में 10 रन दिए थे। जिसके बाद 12वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए मात्र 6 रन दिया और जॉनी बेयरस्टो (42) का विकेट चटकाया। मयंक यादव ने हार्ड लेंथ के साथ गेंद डाली थी। जॉनी बेयरस्टो ने पुल करने का प्रयास किया, लेकिन डीप मिड-विकेट पर मार्कस स्टोइनिस ने शानदार कैच पकड़ा।

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने फिर 14वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह (19) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मयंक यादव की पेस के चलते प्रभसिमरन सिंह गलती कर बैठे, उन्होंने पुल करने का प्रयास किया था। और मिड-ऑन पर नवीन उल हक ने शानदार कैच पकड़ा। मयंक यादव ने फिर 16वें ओवर में जितेश शर्मा को 6 रन पर आउट कर तीसरा विकेट पूरा किया। मयंक यादव ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया।

घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 21 वर्षीय मयंक यादव (Mayank Yadav) को बेस प्राइस 20 लाख रूपए में खरीदा था। मयंक यादव पिछले सीजन चोटिल हो गए थे, जिसके चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। मयंक यादव ने 2022 में लिस्ट-ए से घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद अगले साल 2023 में उन्होंने टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

मयंक यादव ने अब तक 17 लिस्ट-ए मैचों में 21.55 के औसत से 34 विकेट लिए हैं। वहीं 10 टी20 मैचों में 6.55 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। मयंक यादव ने रणजी ट्रॉफी 2022 में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था। मयंक यादव ने अब तक सिर्फ एक ही फर्स्ट-क्लास मैच खेला है।

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने देवधर ट्रॉफी 2023 में नॉर्थ जोन के लिए शानदार खेल दिखाया था, जिसके चलते वो चर्चा में आए थे। मयंक ने 17.57 के औसत से 12 विकेट लिए थे, और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे।

MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador