जारी Ipl 2026 के बीच बीसीसीआई ने जारी किया टीम इंडिया के इस दौरे का शेड्यूल

अप्रैल 1, 2026

Spread the love
T20 World Cup 2026 Indian Team (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2026 में जिम्बाब्वे दौरा तय हो गया है, जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज जुलाई 2026 में आयोजित होगी और सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। पहला टी20 मैच 23 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। इस दौरे को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, क्योंकि युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा।

इसके अलावा, जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भी भारत का दौरा करेगी। यह दौरा जनवरी 2027 में होगा, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में आयोजित होंगे।

अगर पिछली बार की बात करें, तो भारतीय टीम ने आखिरी बार 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जिम्बाब्वे का दौरा किया था। उस सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने की थी। यह उनके लिए एक खास मौका था, क्योंकि वे पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे।

सीरीज की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही थी और टीम को पहले मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और लगातार चार मैच जीतकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

इस सीरीज की एक खास बात अभिषेक शर्मा का डेब्यू भी रहा। उन्होंने अपने पहले मैच में खाता तक नहीं खोला, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में शानदार शतक जड़कर सभी को प्रभावित किया। इसके बाद से वह भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा बन गए और आज वे आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

हालांकि, हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा उनके लिए अपनी फॉर्म वापस पाने का बेहतरीन मौका होगा। फैंस को उम्मीद है कि वह फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 का फुल शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यू
गुरुवार, 23 जुलाईपहला T20Iहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
शनिवार, 25 जुलाईदूसरा T20Iहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
रविवार, 26 जुलाईतीसरा T20Iहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है